नई दिल्ली, अगस्त 13 -- पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गुरुवार को कहा कि हाथी संरक्षण में भारत सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि भारत हाथियों और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए एआई, रिमोट सेंसिंग और जियोस्पेशियल मैपिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर हाथियों के लिए टिकाऊ भविष्य तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में 33 हाथी संरक्षण क्षेत्र और वैज्ञानिक तरीके से चिन्हित 150 हाथी गलियारे हैं। दुनिया में मौजूद जंगली एशियाई हाथियों की करीब 60 प्रतिशत आबादी भारत में रहती है। इसलिए हाथियों के संरक्षण में भारत लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...