हाथी-मानव संघर्ष रोकने को लग रहे एआई कैमरें
जमशेदपुर, मई 28 -- जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। हाथी-मानव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग ने अत्याधुनिक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कैमरे लगाने की पहल शुरू की है। पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के हाथी प्रभावित क्षेत्रों में कुल 26 एआई कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें चाकुलिया, चांडिल और दलमा वन क्षेत्र शामिल हैं। कैमरे लगाने का कार्य शुरू हो चुका है।
कैमरों की कार्यप्रणाली वन विभाग के अनुसार, इन कैमरों के जरिए हाथियों की गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। जैसे ही कोई हाथी कैमरे की रेंज में आएगा, सिस्टम स्वतः सक्रिय होकर सायरन बजाएगा और वन विभाग के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों को भी तत्काल अलर्ट मिल जाएगा। कैमरे रात के अंधेरे में भी प्रभावी ढंग से काम करेंगे और एआई तकनीक के माध्यम से हाथियों की पहचान कर चेतावनी जारी करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.