हाथी-मानव संघर्ष पर मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक ,दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
चाईबासा, सितम्बर 3 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाथी-मानव संघर्ष समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार, सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरूप सिन्हा, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले में हाथियों के आवागमन, उनके कॉरिडोर, प्रभावित लोगों को मुआवजा भुगतान, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था तथा वन विभाग और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के बाद उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि हाथी-मानव संघर्ष से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की गई। लंबित मुआवजा मामलों का शीघ्र न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.