गढ़वा, अप्रैल 19 -- गढ़वा। बीते सर्दियों में संचालित आइए खुशियां बांटें अभियान को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा रविवार से इसे ग्रीष्मकाल के लिए विशेष रूप से पुनः आरंभ किया गया। उसी क्रम में आज मेराल प्रखंड अंतर्गत बहेरवा गांव से गेरुआसोती में विस्थापित परहिया आदिम जनजाति के 20 से अधिक परिवारों के बीच फुटवियर्स (चप्पलें, सैंडिल, स्लीपर) के रूप में ग्रीष्म राहत सामग्री का वितरण किया गया। रविवार दोपहर को एसडीएम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खुले आसमान के नीचे तिरपाल डालकर रह रहे इन परिवारों के 60 से अधिक सदस्यों जिनमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थे को हवाई चप्पल एवं अन्य फुटवियर उपलब्ध कराये। यह भी पढ़ें- झारखंड सेवा समिति और मारुति नंदन भंडार ने शुरू किया प्याऊ और खिचड़ी वितरण गर्मी की तपती दोपहर में इन सभी के बीच इस राहत वितरण...