पीलीभीत, मार्च 11 -- पीलीभीत। गोरखपुर से आए दो महावतों को यहां पीटीआर की माला रेंज में प्रशिक्षण दिया गया। हाथी प्रबंधन को लेकर पीटीआर के अभ्यस्त महावतों ने जरूरी जानकारियां दीं। बुधवार को यह गोरखपुर के महावत दुधवा टाइगर रिजर्व रवाना हो जाएंगे। गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणि उद्यान की तरफ से दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट में वहां के दो हाथियों को यहां भेजा गया। दोनों ही महावतों को यहां पीटीआर के महावतों की निगरानी में हाथियों के मूड आदि के बारे में बताया गया। अनुभवी महावतों के साथ उनकी दैनिक कार्यप्रणाली में सहभागिता करते हुए हाथियों की देखभाल, व्यवहार की समझ, आहार प्रबंधन आदि को बताया गया। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बुधवार को हाथी दुधवा रवाना हो जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.