हाथी ने मजदूर को कुचला, होटल तोड़े और मुर्गा फॉर्म किया तबाह
कोडरमा, अप्रैल 4 -- जयनगर/कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। कोडरमा जिले में झुंड से भटके हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात पत्थलडीहा क्षेत्र में हाथी ने जमकर उत्पात मचाते हुए होटल, मुर्गा फार्म और आसपास की संपत्तियों को निशाना बनाया। इस दौरान एक मजदूर पर जानलेवा हमला भी हुआ, जबकि एंबुलेंस सेवा की लापरवाही ने हालात को और गंभीर बना दिया।जानकारी के अनुसार, हाथी शिवम होटल में घुस गया और वहां जमकर तोड़फोड़ की। इसी दौरान होटल में सो रहे मरकच्चो निवासी मजदूर उपेंद्र कुमार उर्फ छोटू पर उसने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हाथी ने बगल स्थित यादव होटल का दरवाजा तोड़ दिया और वहां रखे अनाज को नुकसान पहुंचाया। संयोग से उस समय होटल में अन्य मजदूर मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।हाथी का कहर यहीं नहीं थमा। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.