हाथी ने बुजुर्ग को पटककर किया घायल
गढ़वा, मई 28 -- गढ़वा। चिनिया थाना क्षेत्र के तहले गांव निवासी 60 वर्षीय राजकुमार भुइयां को हाथी ने गुरुवार को पटक कर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि वह गांव के ही जंगल में तेंदू पता तोड़ने गया था। उसी बीच जंगल से लौटते समय हाथी ने उसे पटककर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- गोमिया कुसुमडीह में हाथी हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.