हजारीबाग, मई 4 -- दारू, प्रतिनिधि। दारू प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से एक जंगली हाथी के लगातार गांवों में प्रवेश करने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। यह हाथी प्रतिदिन किसी न किसी गांव में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की रात हाथी पुरनाडीह में किसानों की फसल और आम के पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की रात ही हाथी को तुरीबार के जंगल के आसपास भी देखा गया था। लगातार हो रही इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है, वहीं किसान अपनी मेहनत की फसल को लेकर चिंतित हैं।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- जयनगर में फिर हाथी की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल ने वन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए अपील की है कि किसी बड़ी घटना से पह...