घाटशिला, जून 26 -- चाकुलिया। भोजन और पानी की तलाश में रामलाल हाथी कई दिनों से भटक रहा है। गुरुवार की शाम को खजूर पेड़ों के तने का माज खाने के लिए रामलाल चांडिल मुख्य बांयी नहर की सर्विस सड़क पर आ गया। सड़क के किनारे के खजूर पेड़ों को तोड़ कर सड़क पर तनों का माज खाने लगा। करीब एक घंटा तक हाथी सड़क पर रहा और सड़क जाम रही। इसी दौरान सड़क पर बांस से लदे एक ट्रैक्टर को और एक हाइवा को हाथी ने धक्का मारा। ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर को छोड़ भाग खड़ा हुआ। वहीं, हाइवा का चालक वाहन में छिप कर रहा। करीब एक घंटा तक रामलाल सड़क पर उपद्रव मचाता रहा और सड़क जाम रही। इसके बाद हाथी सड़क से हटा। सूचना पाकर वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम पहुंची और हाथी को खदेड़ने की कोशिश में जुटी है। सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...