नई दिल्ली, अगस्त 24 -- राजधानी पटना की सड़कों पर एक तरफ जहां छात्र लगातार अपनी मांगों और बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी की कार्यप्रणाली को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं अब बीपीएससी ने भी आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। छात्रों के तीखे सवालों और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पर उठ रहे गंभीर आरोपों के बीच बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने दो टूक लहजे में कहा- हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार। उनका ऐसा बेबाक, कड़क और ठेठ अंदाज वाला बयान सामने आया है जिसने पूरे महकमे से लेकर सियासी गलियारों तक में हलचल मचा दी है। छात्रों के तमाम आरोपों को सिरे से बिना किसी लाग-लपेट के खारिज करते हुए परीक्षा नियंत्रक ने आयोग का पक्ष साफ कर दिया है।रैंक 3 की कॉपी को लेकर आयोग का पलटवार दरअसल, यह पूरा मामला तब गरमा गया जब बीपीएससी की परीक्षा में तीसरा...