आजमगढ़, मार्च 10 -- ्रअतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बड़का खपुरा गांव में सोमवार को हाथी, घोड़ा, पालकी संग महिलाओं और कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश स्थापना के साथ यहां नौ दिवसीय हरिहरात्मक महायज्ञ शुरू हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। पंचपेड़वा आश्रम (बड़का खपुरा) में नौ दिवसीय श्री हरिहरात्मक महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। कलश यात्रा रामपूजन चौक, केशरी चौक, दुर्गा मंदिर होते हुए सम्मो माता स्थान और कैलेश्वर धाम तक पहुंची। यहां से कलश में पवित्र जल लेकर महिलाएं पुन: भ्रमण करते हुए पंचपेड़वा आश्रम पहुंचीं। यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री हरिहरात्मक महायज्ञ शुरू हो गया। इस दौरान श...