घाटशिला, अप्रैल 26 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया वन विभाग कार्यालय में शनिवार को वन विभाग द्वारा हाथियों के हमले में मृत चार लोगों के आश्रितों और तीन घायलों को मुआवजा राशि का भुगतान किया गया। विधायक समीर कुमार मोहंती और जिला परिषद की सदस्य धरित्री महतो ने चेक प्रदान किया। बता दें कि बहरागोड़ा प्रखंड के जेनाडाही गांव के मृतक मंगलू नाइक की आश्रित हेमा नाइक को 3.75 लाख, चाकुलिया के बांकसोल गांव के मृतक खगेन हेम्ब्रम की आश्रित रायमानी हेम्ब्रम को 3.50 लाख, दूधियासोल की मृतका बुधनी सोरेन के आश्रित गालू सोरन को 3.50 और डुमूरडीहा गांव की मृतका बेहुला नायक के आश्रित खकना नायक को 3.50 लाख का चेक दिया गया। यह भी पढ़ें- चाकुलिया में इको डाइवर्सिटी पार्क में 20 करोड़ से बढ़ेंगी सुविधाएं, विधायक समीर मोहंती ने किया भूमिपूजन वहीं हाथी के हमले से घाय...