सिमडेगा, फरवरी 26 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने विधानसभा के शून्यकाल में हाथी के आतंक से निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि झारखंड के कई जिलों विशेषकर सिमडेगा में हाथियों द्वारा जान-माल की क्षति की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिससे प्रभावित क्षेत्रों में भय और अशांति का माहौल बना हुआ है। इस कारण ग्रामीणों को रातभर जागकर अपने घरों और फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है। लगातार रात-जग्गा के कारण लोगों के स्वास्थ्य और कार्यक्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि राहत कार्यों में तेजी लाई जाए और क्षतिपूर्ति की मुआवजा राशि में वृद्धि की जाए। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित अनाज भंडारण के लिए सरकारी स्तर पर गोदाम निर्माण की व्यवस्था की जाए। ताकि हाथियों के आकर्षण का मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.