चतरा, जनवरी 29 -- चतरा, संवाददाता। हाथी के हमले से घायल मजदूर विकास भारती की मौत इलाज के दौरान रांची रिम्स में होने के बाद आक्रोशित लोगों ने बुधवार को सुबह 6 बजे से सदर थाना क्षेत्र के हफुआ मोड़ के समीप चतरा सिमरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था। वन विभाग के द्वारा आश्वासन देने के बाद बुधवार की रात लगभग डेढ़ बजे रात्री को जाम हटा लिया गया। वन विभाग के प्रशिक्षु डीएफओ और रेंजर सुर्यभुषण कुमार के आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया। बताया गया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार-चार लाख रूपये मुआवजे की राशि दी जायेगी। मालुम हो कि सोमवार की शाम साढ़े 6 बजे सदर थाना क्षेत्र के सीमा पंचायत के गोढ़ाई करमा मोड़ के समीप एक हाथी ने मनोज भुईयां नामक मजदूर की मौत हो गयी थी, वहीं दूसरे मजदूर विकास भारती को गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर किया गया था, जहां उसकी...