मुंगेर, जून 3 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी के बीच आम लोगों को राहत देने के प्रशासनिक दावे धरातल पर हवा हवाई साबित हो रहे हैं। भीषण गर्मी और लू (हीट वेव) के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बनाए गए हीट वेव राहत शिविर महज 'हाथी का दांत' साबित हो रहे हैं। शिविरों के नाम पर खानापूर्ति करते हुए सिर्फ टेंट तो तान दिए गए हैं, लेकिन इन शिविरों में राहगीरों के लिए न तो पीने के पानी का इंतजाम है और न ही किसी मेडिकल टीम की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- हाथी का दांत साबित हो रहे मुंगेर नगर निगम के हीट वेव शिविर, सुविधाओं के नाम पर सिर्फ शेड आलम यह है कि लाखों की आबादी वाले इस शहर में ये शिविर अब आम राहगीरों के बजाय रिक्शा चालकों के विश्राम और स्टैंड के रूप में तब्दील हो चुके हैं।...