मुरादाबाद, जून 9 -- थाना क्षेत्र के ग्राम हाथीपुर चित्तू में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। गांव निवासी रहीस पुत्र सदीक हुसैन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सोमवार देर रात अज्ञात चोर घर की दीवार फांदकर घुस आए। चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े तथा करीब एक लाख पचास हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए। पीड़ित रहीस ने बताया कि वह सुबह करीब चार बजे नमाज अदा करने के लिए उठे, तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में छत पर सोया था परिवार, चोरों ने लाखों की नकदी और जेवर किए पार अलमारी और अन्य स्थानों की जांच करने पर नकदी व जेवरात गायब ...