हाथीदह में गंगा अब भी खतरे के निशान ऊपर
बेगुसराय, सितम्बर 14 -- बीहट। विगत कई दिनों से गंगा तथा बाया नदी का जलस्तर घट रहा है। जलस्तर घटने की रफ्तार धीमी रहने के कारण अब भी कई पंचायतों में बाढ़ का नजारा देखने को मिल रहा है। हाथीदह में गंगा अभी भी खतरे के निशान से 106 सेमी ऊपर बह रही है जबकि बछवाड़ा में बाया नदी भी खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर बह रही है। 24 घंटें में हाथीदह में गंगा के जलस्तर में मात्र 9 सेमी तथा बछवाड़ा में बाया नदी के जलस्तर में 6 सेमी की कमी आयी है। सोमवार की सुबह छह बजे हाथीदह में गंगा का जलस्तर 42.82 मीटर तथा बछवाड़ा में बाया नदी का जलस्तर 42.51 मीटर दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- हाथीदह में गंगा अब भी खतरे के निशान से 115 सेमी उपर बह रही है यह जानकारी बेगूसराय के बाढ़ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने दी। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- Bihar Flood: बिहार में गंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.