आदित्यपुर, जून 23 -- हाथीखेदा मंदिर परिसर में लगातार हो रही बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या से दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। नियमित विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण मंदिर परिसर में व्यवसाय करने वाले सैकड़ों दुकानदारों को हर सप्ताह हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि बिजली रहने पर भी कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इससे अधिकांश विद्युत उपकरण बंद रखने पड़ते हैं। परिसर में बड़ी संख्या में व्यावसायिक उपभोक्ता होने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। गर्मी में दुकानदार आइसक्रीम, ठंडे पेय पदार्थ, पानी की बोतलें, दूध तथा अन्य खाद्य सामग्री को फ्रिज में सुरक्षित रखते हैं, लेकिन बिजली बाधित होने से ये सामान खराब हो जाते हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।दुकानदारों के अनुसार, हल्की बारिश हो...