जमशेदपुर, मई 18 -- पटमदा। बोड़ाम प्रखंड के प्रसिद्ध हाथीखेदा मंदिर लावजोड़ा परिसर में रविवार सुबह विक्षिप्त व्यक्ति का शव मिला। सुबह स्थानीय दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तो मंदिर परिसर के पास खाली जगह में शव को देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार को दी गई। सूचना के एक घंटे बाद एसआई पहुंचे और शव की जांच कर लौट गए। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस दोबारा पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। स्थानीय निवासी कर्मू महतो ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त लगता था और अक्सर मंदिर परिसर के आसपास घूमता रहता था। यह भी पढ़ें- गंडक नदी में कूदकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या वह होटलों में खाना खाकर कहीं भी सो जाता था। शनिवार को तेज धूप और लंबे समय तक बिना भोजन के रहने से उसकी तबीयत बिगड़ने और मौत की आशंका जताई...