प्रयागराज, जनवरी 24 -- बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की रक्षा के लिए पुरी पीठ के स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने त्रिवेणी मार्ग स्थित अपने शिविर में वैदिक यज्ञ किया। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर निशाना साधा और कहा कि धर्मगुरु अपने लिए हाथी, घोड़ा और पालकी का मोह छोड़ें और हिंदुओं के हित के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में सवा करोड़ हिंदू रह रहे हैं। 70-75 साल से उन लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। इसके बाद भी उन लोगों ने अपने धर्म को नहीं छोड़ा, अपने धार्मिक स्थलों की रक्षा की। आज उन्हें जलाया जा रहा है, मारा जा रहा है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि वो अपनी सभी राजनीतिक शक्तियों का इस्तेमाल कर बांग्लादेश पर दबाव बनाए। वहां पर हो रही हिंसा को बंद कराने की बात करे। साथ ही ज...