बहराइच, अप्रैल 30 -- बहराइच, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुरम्य जंगल से सटे ग्रामीणों, जंगल रास्ते के यात्रियों के बीच हाथियों से संघर्ष के बचाव को अभिनव पहल शुरू हो गई है। जंगल रूट पर हाथियों के प्राकृतिक प्रवास से के मद्देनजर सतर्कता व सुरक्षा के लिए बोर्ड लगाए गए है। ताकि लोग हाथियों से रूबरू होने की दिशा में बचाव कैसे करे। नेचर एनवायरनमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसायटी ने इस पहल में सराहनीय पहल में पहले से गठित गजमित्रों की यूनिट के साथ अब जंगल के महत्वपूर्ण जगहो पर क्या करें और क्या न करें इसकी जानकारी दी जा रही है। यही नही हाथियों के संभावित आवागमन रूट से संबंधित होर्डिंग लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी, प्यास से चिड़चिड़े और हमलावर हो रहे हाथी यह माइक्रो प्लान बनाकर सतर्कता होर्डिंग्स लगाने के लिए खास स्थानों को तलाशा गया है।...