हल्द्वानी, मार्च 20 -- कालाढूंगी, संवाददाता। हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर कोटाबाग क्षेत्र के ग्रामीण शुक्रवार को कालाढूंगी वन विभाग कार्यालय पहुंचें। यहां कार्यालय प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कोटाबाग क्षेत्र में हाथी की दस्तक से परेशान ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता कमल जोशी के नेतृत्व में वन विभाग कार्यालय पहुंचकर इससे छुटकारा दिलाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से हाथी कोटाबाग क्षेत्र के ग्राम मूसाबंगर, बजनियाहल्दु और केसाबंगर में सक्रिय है। शाम होते ही हाथी रिहायशी इलाकों और खेतों में पहुंच रहा है, जिससे लोगों की जान-माल को खतरा बना हुआ है। हाल ही में हाथी ने एक किसान की झोपड़ी तोड़कर जानलेवा हमला भी किया। हाथी को रिहायशी इलाकों में आने से रोकने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.