बहराइच, फरवरी 19 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के आजमगढ़ पुरवा गांव में बुधवार की रात जंगल से निकलकर हाथियों का झुंड किसानों के खेत में घुस गया। 40 बीघा गेहूं की फसल को रौंद कर नष्ट कर दिया। किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। किसान सियाराम, राधेश्याम, रमेश मौर्य, सुरेश मौर्य, शिवचंद्र, जोखन, मीरा देवी, सरिता देवी, रामनिवास, मंगली, हरिलाल, बेचू, दीपू सिंह, त्रिवेणी, ब्रजनाथ, श्याजी, दुर्गावती आदि किसानों ने बताया कि देर रात हाथियों का झुंड खेतों में आया और दो घंटे तक तांडव मचाया। इस दौरान हम सभी की 40 बीघे गेहूं की फसल तहस नहस हो गई। निशानगाड़ा रेंजर सुरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि गजमित्रों की टीम को अलर्ट मोड़ कर दिया गया है। वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। हाथियों की गतिविधियों पर कड़ी नज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.