रिषिकेष, फरवरी 14 -- राजाजी नेशनल पार्क से सटे साहबनगर क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार किसानों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। शुक्रवार देर रात जंगली हाथी ने खेतों में घुसकर भारी उत्पात मचाया। हाथियों ने किसान सकला देवी की करीब दो बीघा गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया। पंचायत सदस्य मायाराम पैन्यूली ने बताया कि राजाजी पार्क की सीमा से सटे होने और सिंचाई विभाग द्वारा सुरक्षा ब्लॉक न लगाए जाने के कारण यह क्षेत्र हाथियों का नियमित मार्ग बन गया है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान भावना गुरूंग को दी। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा अमित भट्ट एवं वन बीट अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने आश्वासन दिया कि हाथी द्वारा फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा ...