लखीमपुरखीरी, अगस्त 3 -- नौगवां। दुधवा नेशनल पार्क से निकलकर गुलरा वन चौकी से 500 सौ मीटर दूर हाथियों के दल ने किसने की फसलों को रौंद कर नष्ट कर दिया। मझगई वन रेंज के जंगल से सटे खेतों पर इन दोनों हाथियों का कहर जारी है। किसानों की लहलती फसलों को हाथियों के झुंड बर्बाद कर रहे हैं। वही ग्रामीणों का कहना है की वन विभाग द्वारा लगाई गई जाली को भी हाथीयों का दल तोड़कर खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को नष्ट कर रहे हैं। शनिवार रात्रि में गुलरा टांडा मे लगभग चार एकड़ गन्ने की फसल को हाथियों के दल ने रौद कर नष्ट कर दिया है वही ग्रामीण मुंशी उर्फ लाली ने बताया की रात्रि लगभग 8 बजे एक हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर किसानों के खेत में जा घुसा और फसल को बर्बाद करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के साथ-साथ वन विभाग भी मौके पर मौजूद था। हाथियों के द...