लातेहार, दिसम्बर 9 -- बारियातू, प्रतिनिधि। बारियातू पंचायत के बठेठ व बहेराबाद गाड़ी में बीते रात झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने धान को चट करते हुए चारदीवारी को भी क्षतिग्रस्त कर दिए। झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने बीते रविवार को शाम 7 बजे के आसपास बठेठ गांव पहुंचे। जहां परमेश्वर यादव के घर की चारदीवारी को दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त कर दिये। चारदीवारी की ईंट से आलू व लहसुन की फसल का भी नुकसान हुआ। इसके पश्चात् हाथी बहेराबाद गाड़ी पहुंचा। हरिनाथ उरांव के खेत में कटाई कर रखे धान को भी चट करते हुए पैरों से रौंद कर बर्बाद कर दिये। किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों से मुआवजे की मांग करते हुए हाथी को क्षेत्र से भगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.