चतरा, दिसम्बर 31 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखण्ड क्षेत्र में हाथियों का उत्पाद बदस्तूर जारी है। हाथियों के झुंड ने मंगलवार की रात पगार पंचायत के केवटा गांव में जमकर उत्पात मचाया है। झुंड ने पांच घरों को ध्वस्त कर दिया है, जबकि कई किसानों के फसलों को खाकर और रौंदकर बर्बाद कर दिया। झुंड ने गांव के रति भुइयां, रोहित भुइयां, बाजो भुइयां, अंशा भुइयां और माहेश्वरी देवी का घर ध्वस्त कर चावल, धान, गेहूं आदि खाकर बर्बाद कर दिया। जबकि खपिया के सुनील साहू और केवटा के कुणाल सिंह सहित कई किसानों के आलू, टमाटर, मटर, गेहूं राई आदि फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया है। किसानों ने बताया कि हाथियों के झुंड रात आठ बजे अचानक आ धमका और जमकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। किसी तरह जान बचाकर घर से सभी लोग निकले और आसपास के लोगो को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सभी लोग एकजु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.