आदित्यपुर, अप्रैल 1 -- चांडिल। नीमडीह प्रखंड के जामडीह गांव में मंगलवार सुबह करीब तीन बजे 16 जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। वहीं मदन दास के घर को तोड़ दिया। राशन दुकान में रखे आटा, आलू समेत खाद्य सामग्री को गटक गया। हाथियों के झुंड ने दुकान में रखे कंप्यूटर और वजन मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों ने गांव के ही सनातन सिंह के राशन दुकान को निशाना बनाया। आलू को चट कर गया। तड़के सुबह जंगली हाथियों के चिंघाड़ से लोगों में दहशत का माहौल रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व जिला पार्षद अनिता पारित मौके पर पहुंचीं और हालात की जानकारी ली। उन्होंने फॉरेस्टर से दूरभाष पर बात कर हाथियों से सुरक्षा और मुआवजा की मांग की। हाथियों ने आमड़ाबेड़ा में एक विद्यालय के दरवाजा को तोड़ कर मिड डे मिल के अनाज को खा गया। हाथियों ने टें...