अंबेडकर नगर, फरवरी 15 -- मिहींपुरवा। शनिवार को टस्कर हाथी के हमले में एक महिला की मौत के बाद वहां से लगभग तीन किलोमीटर दूर निशानगाड़ा रेंज में रात को हाथियों का समूह पहुंच गया। 12 हाथियों के समूह ने जोखन, सरिता, बीरेंद्र, सुरेश, विनीता समेत अन्य ग्रामीणों की लगभग 20 बीघा फसल बर्बाद कर दिया। दो दिनों के अंतराल पर किसी भी रेंज में हाथियों के समूह द्वारा फसलों का नुकसान हो रहा है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में इन दिनों हाथी छोटे- छोटे समूहों में बंट गए हैं। जो कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट, निशानगाड़ा, धर्मापुर तथा सुजौली रेंज में एक , दो पांच,दस तथा पन्द्रह की संख्या में दिखाई दे रहे हैं। जंगल से सटे गांवों में हाथियों का मूवमेंट काफी बढ़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.