घाटशिला, मार्च 11 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालापाथर पंचायत के बागडीहा गांव में विगत रात्रि तीन जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार गांव के किसान हराधन पात्र की खेत में तरबूज की फसल को रौंद कर बर्बाद किया। हराधन पात्र ने लगभग 2.5 एकड़ जमीन में तरबूज की खेती की है। फसल तैयार हो चुकी थी और अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। हराधन पात्र ने बताया कि विगत रात्रि तीन जंगली हाथी जंगल से निकल कर खेत में घुस गए और जम कर उत्पात मचाया। हाथियों ने फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। इस घटना से किसान हराधन पात्र को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इधर, सरडीहा पंचायत सांपधरा और पाकुड़िया क्षेत्र में भी कई हाथी भ्रमणशील हैं। इन हाथियों के कारण करेला की खेती करने वाले किसान चिंतित हैं और फसल की सुरक्षा के लिए रतजगा कर रहे हैं।

हिंदी ...