रांची, अप्रैल 9 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के जिलिंगसेरेंग गांव में बुधवार रात पांच हाथियों ने प्रवेश कर उत्पात मचाया है। गांव के सोनाराम पुराण और हरिहर पुराण के घर को चारों तरफ से घेरकर क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों के घरों की दीवार और छप्पर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर हाथी भागने, क्षतिपूर्ति राशि देने, हाथी भागने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...