लातेहार, मार्च 30 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। लातेहार और गुमला वन क्षेत्र के बॉर्डर स्थित कुरुंद जंगल मे जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से हाथियों का झुंड इलाके में डेरा जमाए हुए है। रोज गांवों में घुसकर उत्पात मचा रहे है। इससे ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बन गया है। बीती रात जंगली हाथियों ने कोकावल निवासी राजेश तिग्गा के मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। देर रात गांव में घुसे हाथियों ने घर को निशाना बनाते हुए तोड़ दिया। घटना के समय परिवार के लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। वहीं हाथी के हमले से बचने के क्रम में राजेश तिग्गा भाग कर जान बचाई। भागने के क्रम में गिरने से उसे काफी चोट आई। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर द्वारा कर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.