हाथियों को खदेड़ने में जुटा वन विभाग
रामगढ़, मई 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र के चोपादारू संधोय घाटी व आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक माह से हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है। हाथियों की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। हाथियों का झुंड हर रोज खेतों में घुसकर फसलों व घरों को नुकसान पहुंचा रहा है। हाथियों के बढ़ते उत्पात को देखते हुए वन विभाग की हाथी भगाओ टीम लगातार क्षेत्र में कैंप कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुटी है। शनिवार को टीम के सदस्यों ने मशाल, पटाखे और पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल कर हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर भगाने के प्रयास में जुटा रहा। इस दौरान वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात के समय अकेले बाहर नहीं निकलने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.