नवादा, मार्च 30 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में पिछले एक पखवारे से कायम गजराज का आतंक समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले कौआकोल, फिर रजौली, पुन: कौआकोल और अब गोविन्दपुर इलाके में गजराज की आहट ने लोगों के आंखों की नींद हराम कर रखी है। पिछले दो दिनों से 26 हाथियों का एक झुंड गोविन्दपुर में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि हाथियों का यह झुंड 27 मार्च को कौआकोल के रास्ते गोविन्दपुर पहुंचा। गोविन्दपुर में फसलों को नुकसान पहुंचाया। महावरा में एक मजार का गुंबद क्षतिग्रस्त कर दिया और लोगों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। सूचना पर वन विभाग की टीम एक्टिव हुई और गोविन्दपुर व रजौली के वनकर्मियों की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। आशंका है कि या तो हाथी कहीं जंगलों में छुप गये हैं या फिर झारखंड की ओर पलायन कर गये हैं। पर...