हाथियों के डर से महिलाएं स्कूल भवन को बनाई आशियाना
चाईबासा, जुलाई 26 -- नोवामुंडी,संवाददाता। दूधबिला पंचायत अंतर्गत बाहदा गांव के अधीन आने वाले डामुका साई टोला के ग्रामीण जंगली हाथियों से काफी भयभीत हैं। जंगली हाथियों से सहमे महिलाएं रात को अपना घर छोड़कर कैरम साई स्थित पुराने बंद पड़े स्कूल के बरामदे पर सोने को विवश हैं।गांव के पुरुष हाथ में लाठी डंडे लेकर जंगली हाथियों को भगाने के लिए रतजग्गा कर रहे हैं। गुरुवार देर रात को डामुका साई में गोरखा लागुरी के मकान को तोड़कर घर में रखे अनाज को खा गए थे। शेष बचे अनाज को खाने के लिए शुक्रवार देर रात को दोबारा लौट कर आए थे। शिशु हाथी समेत बारह की संख्या में पहुंचे जंगली हाथियों ने शुक्रवार देर रात को गोरखा लागुरी के घर को दूसरे बार निशाना बनाया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: दो दर्जन से अधिक हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, फसलें रौंदी और घरों को पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.