हाथियों के झुंड ने 10 बीघे नष्ट की मक्के की फसल
बहराइच, जून 11 -- बहराइच,संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली गांव में जंगली हाथियों ने एक बार फिर किसानों की नींद उड़ा दी। बीती रात हाथियों के झुंड ने रामपुरवा क्षेत्र के हरिहरपुर और लालपुर गांवों के किसानों की खेतों में लगी मक्के की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया। झुंड के आतंक से किसान रातभर पीपा पीटकर और हांका लगाकर अपनी बची फसल बचाने को मजबूर रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।सेंचुरी क्षेत्र के सुजौली रेंज में इन दिनों हाथियों को झुंड विचरण कर रहा है,जो रात में जंगल से लगे खेतों में पहुंचकर फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। सुजौली क्षेद्ध के श्रीरामपुरवा निवासी किसानों के खेतों में लगी मक्के की फसल नष्ट करते हुए हाथी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। किसान भूपेंद्र, रघुवीर और सादा सिंह के 10...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.