लातेहार, दिसम्बर 10 -- बारियातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के फुलसु पंचायत के मतकोमा टोला में हाथियों ने बीते रात साहेब गंझु पिता नागेश्वर गंझु का घर को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद हाथियों ने ग्रामीण सुनील उरांव का 6 क्विंटल धान, विजय उरांव 4 क्विंटल धान, मनरूप उरांव का 3 क्विंटल धान, जाले उरांव का खेत में लगा आलू सहित उमवि मतकोमा में दरवाजा क्षतिग्रस्त कर बच्चों का मध्याह्न भोजन के लिए रखा हुआ 1 क्विंटल चावल खा गए। ग्रामीण जगदीश उरांव, सकेंद्र गंझु, सुरेंद्र गंझु ने बताया कि गांव में हाथी के आने से भय का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीण रातभर भय के साए में रात बिताए। समाचार लिखे जाने तक हाथियों का झुण्ड मतकोमा जंगल में जमे हुए थे। ज्ञात हो कि 02 दिसम्बर की रात साल्वे पंचायत के गुरुसाल्वे, टोंगरीटोला व रेंची में, 03 दिसंबर की रात इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.