बोकारो, फरवरी 5 -- झारखंड में हाथियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। बोकारो जिले में गुरुवार को हाथियों के झुंड ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचलकर मार डाला। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना महुआडांड़ थाना के अंतर्गत बरकीपुन्नू गांव में सुबह करीब 3 बजे हुई। बोकारो के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर संदीप शिंदे ने पीटीआई को बताया कि हाथियों के झुंड ने धान के लिए उनके घर पर हमला किया और उसके एक हिस्से को नुकसान पहुंचाया। जब तीनों ने भागने की कोशिश की तो हाथियों ने घर के बाहर उन्हें कुचलकर मार डाला। उन्होंने बताया कि हाथियों का झुंड कई दिनों से बरकीपुन्नू इलाके में घूम रहा था। शिंदे ने कहा कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।5 गांवों में 15 फरवरी तक निषेधाज्ञा लागू हाथियों के हमले को देखते हुए झारखंड के ...