हाथियों के झुंड ने आम और केले के पेड़ों को किया तहस-नहस
घाटशिला, जून 9 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहे जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। हाथियों का झुंड गांवों में घुसकर आम, बांस और केले के पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 12 बजे राजाबासा जंगल से निकलकर 20-25 हाथियों का एक दल कालियाम पंचायत के जामबनी गांव में पहुंच गया। हाथियों ने पूरी रात गांव में उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीण भय के साये में रात गुजारने को मजबूर हुए। हाथियों ने सबसे पहले रवि बास्के के घर के पास लगे केले के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। पेड़ों के फल खाने के बाद उन्हें तहस-नहस कर दिया। इसके बाद हाथियों ने धनीराम हांसदा के आम के पेड़ पर धावा बोलकर आम खाए और पेड़ की कई टहनियां तोड़ दीं。 यह भी पढ़ें- चाकुलिया: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.