लखीसराय, मार्च 19 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के हलसी प्रखंड में पिछले दो दिनों से विचरण कर रहे हाथियों के झुंड को आखिरकार वन विभाग की टीम ने जिले की सीमा से बाहर कर दिया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह झुंड अब सुरक्षित रूप से जमुई जिला के लछुआड़ के जंगल की ओर बढ़ रहा है और उसे वहीं तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस झुंड में छोटे-छोटे हाथी (बच्चे) भी शामिल हैं, जिसके कारण स्थिति और संवेदनशील बनी हुई थी। वन विभाग ने स्पष्ट रूप से लोगों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में हाथियों के झुंड के पास न जाएं और न ही उन्हें छेड़ने या भगाने की कोशिश करें। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी प्रकार की जोर-जबरदस्ती या छेड़खानी की गई और हाथियों के बच्चे झुंड से अलग हो गए, तो पूरा दल उग्र हो सकता है। ऐसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.