गिरडीह, सितम्बर 4 -- सरिया, प्रतिनिधि। नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस गुरुवार की सुबह हजारीबाग रोड स्टेशन पर करीब 10 मिनट तक खड़ी रही। गड़ैया रेल हॉल्ट के समीप हाथियों का झुंड रेल पटरी पार कर रहा था। तेज रफ्तार ट्रेन और हाथियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे कंट्रोल के निर्देश पर तेजस राजधानी ट्रेन को हजारीबाग रोड स्टेशन पर रोक दिया गया। घटना गुरुवार सुबह करीब 5.55 बजे की बताई जा रही है। रेल सूत्रों के अनुसार गड़ैया रेल हॉल्ट के समीप सुबह हाथियों का एक झुंड रेल लाइन के पास पहुंच गया और पटरी पार करने लगा। इसकी जानकारी किसी रेल ड्राइवर द्वारा चिचाकी स्टेशन को दी गई। चिचाकी स्टेशन से मामले की जानकारी धनबाद रेल कंट्रोल को भेजी गई। इसी दौरान डाउन दिशा में नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस के उक्त रेलखंड ...