देहरादून, अगस्त 22 -- मसूरी। संवाददाता  मसूरी वन प्रभाग के रायपुर व मसूरी रेंज के अंतर्गत सौड़ा सरोली, भोपालपानी, केशरवाला, मालदेवता आदि क्षेत्रों में जंगली हाथियों के आवागमन बढ़ने व फसलों को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ उप वन संरक्षक ने बैठक ली।बैठक में चिन्हित किए गये स्थलों के हाथी कोरिडोर क्षेत्र में हाथियों का आवागमन बढ़ गया है, जिसके कारण जंगलों से लगे क्षेत्रों में हाथियों द्वारा ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उप वन संरक्षक डीपी बलूनी ने क्षेत्रीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समस्या से निपटने के लिए रूपरेखा तैयार की। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। यह भी पढ़ें- रायपुर व मसूरी रेंज में हाथियों की बढ़ती धमक, फसलों को नुकसान हाथी प्रभा...