चाईबासा, जनवरी 25 -- चाईबासा, संवाददाता। जिला में हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने अविलंब राहत और उचित मुआवजा देने के लिए शनिवार को वन विभाग चाईबासा कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के बैनर तले ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। धरना-प्रदर्शन के बाद राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन भवन डोरंडा रांची, वन संरक्षक चाईबासा और उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुण्डा ने कहा कि पिछले 2-3 सालों से लगातार हाथियों का आतंक बढ़ गया है। इससे ग्रामीणों को काफी जान-माल का नुकसान हो चुका है। लेकिन वन विभाग द्वारा अबतक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। आज भी टोन्टो, मझगांव, हाटगम्हारिया, झींकपानी व जगन्नाथपुर के ग्रामीण हर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.