सिमडेगा, अगस्त 29 -- बोलबा, प्रतिनिधि। पीढ़ियापोछ पंचायत क्षेत्र में करीब 15 दिनों से हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। हाथियों का झुंड रात करीब नौ से साढ़े दस बजे के बीच गांवों में पहुंचकर घरों को नुकसान पहुंचा रहा है। तलमंगा के सराईजोर, बेलकुबा, अवगा सहित पीढ़ियापोछ व डांडपानी क्षेत्र में कई घरों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है। नैमी सोरेन, इलिजर कुल्लू और पीटर खाखा के घर भी हाथियों ने तोड़ दिए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। झामुमो प्रखंड सचिव जैनुल अंसारी प्रभावित ग्रामीणों के संपर्क में हैं और समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं। इधर 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जलने से कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। रात में हाथियों के डर के ...