नवादा, अप्रैल 29 -- नवादा के गोविन्दपुर में आतंक का पर्याय बने जंगली हाथियों से निजात दिलाने के लिए माधोपुर इलाके के ग्रामीण मंगलवार को सड़कों पर उतर आये। ग्रामीणों ने वन विभाग व जिला प्रशासन द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं किये जाने के विरोध में सुबह करीब 06 बजे माधोपुर चौक पर गोविन्दपुर-अकबरपुर मार्ग को जाम कर दिया। सड़क पर ट्रक को तिरछा खड़ाकर व बांस लगाकर घेराबंदी कर मार्ग को पूरी तरह से अवरूद्ध कर दिया गया। जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। ग्रामीणों ने इस दौरान सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। वे लोग डीएम अथवा डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। इस बीच मौके पर पहुंची थाली थाने की पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। परंतु वे सुनने के लिए तैयार नहीं हुए। ग्रामीण हाथियों के आतंक से निजात दिलाने तथा पिछले...