चाईबासा, मार्च 26 -- चाईबासा, संवाददाता। आदिवासी किसान मजदूर पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक रांची और वन संरक्षक चाईबासा के नाम एक मांग पत्र चाईबासा डीएफओ को सौंपा। पत्र में हाथियों से ग्रामीणों को हो रही समस्याओं की जानकारी दी गई है। कहा है कि टोंटो, झींकपानी, जगनाथपुर, हाट गम्हरिया, मझगांव, नोवामुंडी जैसे प्रखंड हाथियों के आतंक से परेशान हैं। लोग शाम होते ही जान जोखिम में डालकर पहरा देने लगते हैं। हाथी अपना पेट भरने के लिए घरों को तोड़कर चावल और धान खा रहे हैं। इसमें लोगों की जान भी जा रही है। जॉन मिरन मुंडा ने कंपनियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके द्वारा नियम विरुद्ध खनन के कारण ही यह समस्या आ गई है। जंगलों में हाथियों को खाने के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए वे अब गांव का रुख कर रहे हैं। जॉन मिरन मुंड...