लखीमपुरखीरी, मई 24 -- सलूकापुर में मौजूद 25 राजकीय हांथियों की देखरेख करने वाले महावत, चाराकटर व अन्य कर्मचारियों में संक्रमण फैलने की संभावनाओं को देखते हुए, कार्मिकों की सुरक्षा के दृष्टि से उनका स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सा टीम ने सभी श्रमिकों का निरीक्षण कर दवाइयां दीं। नामित चिकित्साधिकारी प्रमोद रावत व अंकित दीक्षित के साथ चिकित्सकीय टीम नें कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमे विशेषकर टीबी जैसी संवेदनशील बीमारियों के लक्षण एवं अन्य आवश्यक बीमारियों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान दक्षिण सोनारीपुर रेंज के साथ-साथ बेलरायां एवं पर्यटन रेंज का राजकीय हांथियों से संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा। इस दौरान दुधवा उपनिदेशक जगदीश आर, वन्य जीव प्रतिपालक महावीर सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी दीपक कुमार पाण्डेय, पशु चिकि...