रिषिकेष, अप्रैल 11 -- राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व से सटे बुल्लावाला ग्रामीण क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बनी सुरक्षा दीवार ग्रामीणों को हाथियों के आतंक से राहत नहीं दिला सकी। दीवार बनने के बावजूद हाथी खेतों और घरों तक पहुंच रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले हाथियों की रोकथाम के लिए सौर ऊर्जा बाड़ लगाई गई थी, जो देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बनाई गई सुरक्षा दीवार की ऊंचाई कई जगह कम रखी गई, जबकि कुछ हिस्सों में ऊंचाई अधिक है। इसी असमानता के कारण हाथी दीवार पार कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि निर्माण में ग्रामीणों की राय नहीं ली गई। महिलाओं ने कहा कि करोड़ों खर्च होने के बाद भी रात में घर से निकलना मुश्किल है और फसलों का नुकसान जारी है, जिससे क...