देहरादून, फरवरी 11 -- हरिद्वार। हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में इन दिनों जंगली हाथियों की आवाजाही लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हरिद्वार की गार्डन कॉलोनी में आए दिन जंगल से निकलकर हाथी आबादी में प्रवेश कर रहे हैं। बीते मंगलवार की रात भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसने स्थानीय लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। यहां एक दो जंगली हाथी आबादी में घुस आए। अचानक हाथियों को देखकर सड़क पर मौजूद लोग घबरा गए। इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक हाथियों को देखकर इतना घबरा गया कि वह संतुलन खो बैठा और पास ही लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। हाथियों ने नीचे गिरे युवक को कुछ नहीं किया और हाथी कुछ देर रुकने के बाद शांतिपूर्वक आगे की ओर निकल गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिस...