घाटशिला, मार्च 5 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भादूआ गांव में पांच हाथियों ने खेतों में घुसकर किसानों की लगाया है धान की खेती को बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, यह हाथियों की झुंड श्मशान घाट के रास्ते खेतों तक पहुंचा और थोड़ी ही देर में पूरी धान की खेती को रौंद दी। किसान बम-पटाखे और मशाल जलाकर हाथियों को भगाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तब तक उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि यह हाथियों की झुंड पिछले कई दिनों से इलाके में आतंक मचा रहा है। किसानों ने कहा की भादूआ गांव की जमीन उपजाऊ मानी जाती है लेकिन हाथियों के इस हमले ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बार-बार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। कई किसान अब रात में अपने खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग...